देवरिया, मई 25 -- देवरिया, निज संवाददाता। बढ़ते तापमान एवं आगामी पांच दिनों तक जारी रेड अलर्ट को देखते हुए डीएम मधुसूदन हुल्गी ने जिले के लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि भीषण गर्मी, लू, आकाशीय बिजली एवं नदी में डूबने की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए सभी नागरिक सावधनी बरतें, ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो सके।

तापमान की स्थिति डीएम ने कहा कि वर्तमान समय में तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे डिहाइड्रेशन, लू लगने एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। दोपहर 12 बजे से अपराह्न 3 बजे तक अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। लगातार पानी पीते रहें, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें तथा बाहर निकलते समय सिर को गमछा, टोपी अथवा कपड़े से ढककर रखें। यात्रा के दौरान पानी साथ रखें और शरीर में पानी की कमी न होने ...