हमीरपुर, जनवरी 28 -- हमीरपुर, संवाददाता। यूनाइटेड फोरम बैंक यूनियन के आवाहन पर बैंकों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मंगलवार को देशव्यापी हड़ताल में हमीरपुर इकाई द्वारा जनपद की समस्त राष्ट्रीयकृत एवं ग्रामीण बैंकों के सहयोग से भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में विशाल धरना प्रदर्शन किया। बैंकों की बंदी से करोड़ों का लेनदेन और चेकों की क्लीयरिंग अटक गई। बैंक आने वालों को निराश लौटना पड़ा। चार दिन की बंदी के बाद मंगलवार को बैंकों को खुलना था, लेकिन बैंक यूनियन के आह्वान की वजह से आज हड़ताल रही। बैंकर्स पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने की मांग को लेकर आज हड़ताल पर रहे। बैंकों में हड़ताल के चलते तालाबंदी रही। लेनदेन करने वाले ग्राहकों को मायूस होकर लौटना पड़ा। हड़ताल की वजह से करोड़ों का लेनदेन और चेकों की क्लीयरिंग का कार्य ठप रहा। हड़ताल में मुख्य...