पांच दरोगाओं के हुए ट्रांसफर, बलरई थाने को मिला नया प्रभारी
इटावा औरैया, मार्च 26 -- एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पांच दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। इस कार्रवाई में कई चौकी प्रभारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी आदेश के अनुसार तकिया चौकी इंचार्ज कृपाल सिंह को बलरई थाने का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, बलरई थाना प्रभारी निरीक्षक रहे दिवाकर सरोज को पांच दिन पूर्व एक महिला से रिश्वत मांगने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया गया था। इसके बाद अब उनके स्थान पर नई तैनाती की गई है। पुलिस लाइन में तैनात सर्वेश कुमार सचान को तकिया चौकी प्रभारी बनाया गया है। उदी चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह को जोनई चौकी का प्रभार सौंपा गया है। जोनई चौकी प्रभारी आशीष यादव को कुम्हावर चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है। कुम्हावर चौकी प्रभारी राजकुमार सिंह को उदी चौकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.