बलिया, मई 6 -- बलिया। डायल 112 सेवा के लिए जनपद को पांच लग्जरी पीआरवी वाहन मिले हैं। बुधवार को पुलिस कार्यालय से एसपी ओमवीर सिंह ने सभी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य एवं तत्काल सहायता पहुंचाने के लिए पीआरवी वाहनों को डॉयल 112 के बेड़ा में शामिल किया गया है। कहा कि सेवा, सुरक्षा, संवेदना के मूलमंत्र के साथ कार्य करते हुए जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने व बेहतर संवाद बनाए रखने में मदद मिलेगी। वाहनों को दोकटी, हल्दी, मनियर, फेफना व नरही थानों पर भेजा गया। इस मौके पर एएसपी (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ल, एएसपी (दक्षिणी) संजय वर्मा, सीओ सिटी उस्मान, सीओ ट्रैफिक अक्षय कुमार, आरआई रामबेलास, डॉयल 112 प्रभारी निशात जमां खां, एसआई एमटी लालजी सिंह आदि थे।...