बिजनौर, मार्च 17 -- बिजनौर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है। एसपी अभिषेक झा ने पांच थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक नजीबाबाद राहुल सिंह को प्रभारी निरीक्षक चांदपुर, प्रभारी निरीक्षक चांदपुर अमित कुमार को नजीबाबाद प्रभारी निरीक्षक, पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक रवीन्द्र प्रताप सिंह को प्रभारी निरीक्षक नहटौर, प्रभारी निरीक्षक नहटौर सचिन मलिक को क्राइम ब्रांच प्रभारी बनाया है। इसके अलावा नूरपुर थानाध्यक्ष दरोगा विकास कुमार को कोतवाली देहात थानाध्यक्ष, कोतवाली देहात थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक प्रवेज कुमार को नूरपुर थानाध्यक्ष नियुक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...