पांच तीरंदाजों का यूपी पुलिस में चयन
बागपत, जुलाई 18 -- दोघट। धनोरा टीकरी गांव में स्थित वैदवान तीरंदाजी एकेडमी ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा खेल कोटे के तहत निकाली गई पुलिस भर्ती में अकादमी के पांच तीरंदाजों का चयन हुआ है। एकेडमी की मधु वैदवान का चयन उपनिरीक्षक पद पर हुआ है, जबकि विशेष वैदवान, शुभम कुमार, छवि राणा और रोहित राणा का चयन सिपाही पद के लिए हुआ है। निरपुड़ा गांव निवासी छवि राणा का इससे पहले चयन सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में हो चुका है। ग्राम प्रधान महक सिंह,अतेंद्र वैदवान, जितेंद्र सिंह, अवधेश वैदवान,अनिल कुमार, उपेंद्र वैदवान, अमित कुमार, मनोज, सचिन कुमार सहित खिलाड़ियों और ग्रामीणों ने चयनित तीरंदाजों को बधाई दी। यह भी पढ़ें- Hathras News: निशानेबाजी में लगाया हुनरमंद खिलाड़ियों ने निशाना यह भी पढ़ें- आठ हॉकी खिलाड़ी यूपी पुलिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.