मुजफ्फरपुर, जून 4 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। दो वर्षीय बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर बीआरए बिहार विवि के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने बुधवार को केन्द्रीय समन्वयक-सह-पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की। बीएड प्रवेश परीक्षा सात जून को होनी है। बैठक में वीसी ने कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- बीएड प्रवेश परीक्षा 180 ऑब्जर्वर की देखरेख में होगी परीक्षा सामग्री का सुनिश्चितीकरण वीसी ने निर्देश दिया कि तय कार्ययोजना के अनुसार सभी आवंटित परीक्षा केंद्रों पर पांच जून 2026 तक हर हाल में परीक्षा सामग्री पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अगले दिन यानी छह जून को पर्यवेक्षक दल सभी केंद्रों पर जाकर परीक्षा की अंतिम तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करेगा। कुलपति ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे नोडल ऑफिसर और जोनल...