अमरोहा, जनवरी 9 -- अमरोहा। शुक्रवार को मौसम के तेवर बेहद तल्ख रहे। जिला घने कोहरे और बादलों की आगोश में रहा। सुबह नौ बजे तक घना कोहरा छाने से लोगों को आवाजाही में खासी परेशानी उठानी पड़ी। दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर निकलना पड़ा। सर्द हवा से सिहरन बढ़ गई। सर्दी से लोग कांप उठे। लोग घरों में कैद रहे। गर्म कपड़ों में लिपटे हुए भी कंपकंपी छूटती रही। ठंड से राहत पाने को अलाव के इर्द-गिर्द सिमटे नजर आए। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सात से गिरकर पांच डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह घने कोहरे और बादलों के बीच हुई। लोग सोकर उठे तो पूरा जिला घने कोहरे की चादर में लिपटा मिला। कोहरे से आसपास की चीजों को भी देख पाना मुश्किल हो रहा था। हेडलाइट जलाने के बावजूद नेशनल हाईवे से लेकर स्टेट हाइवे तक पर वाहन रेंग-रेंगकर आगे बढ़ रहे थे। ठिठुरन से ब...