एटा, फरवरी 25 -- बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकीट पर राज्यपाल द्वारा संचालित मुहिम के तहत समाजसेवी मानवेन्द्र सिंह चौहान मनु ने पांच टीबी रोगियों को गोद लिया। उन्होंने बताया कि टीबी उन्मूलन केवल दवाइयों से नहीं, बल्कि सही पोषण, समय पर जांच और निरंतर जागरूकता से संभव है। इसी उद्देश्य से वे गोद लिए गए मरीजों को उपचार अवधि के दौरान नियमित पोषण सहायता उपलब्ध कराएंगे। जिले के 400 से अधिक टीबी रोगियों को गोद ले चुके है जो अब पूर्ण रूप से स्वस्थ हो चुके हैं। आमजन से अपील की कि टीबी उन्मूलन अभियान में सहयोग कर समय पर जांच व उपचार सुनिश्चित कराएं, ताकि एटा को शीघ्र टीबी मुक्त बनाया जा सके। कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकीट के अधीक्षक , एसटीएस, एसटीएलएस, लैब टेक्नीशियन, बीपीएम आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...