वाराणसी, जनवरी 4 -- वाराणसी। अपरिहार्य कारणों से माघ मेला के लिए चलाई जा रही पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनें निरस्त रहेंगी। यह जानकारी जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि बढ़नी-प्रयागराज रामबाग स्पेशल 4 और 5 जनवरी, प्रयागराज रामबाग-बढ़नी स्पेशल, बनारस-प्रयागराज रामबाग स्पेशल 4, 5 व 6 जनवरी तथा छपरा-प्रयागराज रामबाग स्पेशल 4 जनवरी को निरस्त रहेंगी। बनारस-झूंसी स्पेशल 4 और 5 जनवरी को रद्द की गई है। वहीं झूंसी-गोरखपुर मेला स्पेशल 4 जनवरी और गोरखपुर-झूंसी मेला स्पेशल 5 जनवरी को निरस्त रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...