पांच जून को निकाली जाएगी भव्य निशान यात्रा
रामपुर, जून 3 -- श्री श्याम भक्त परिवार एवं श्री श्याम भक्त समिति रजिस्टर्ड समिति के तत्वाधान में नौ जून को सिविल लाइंस स्थित आदर्श कॉलोनी रामलीला मैदान में भव्य श्री श्याम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव से पूर्व पांच जून को समिति की ओर से निशान यात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम आयोजकों ने बताया कि महोत्सव में ख्यातिप्राप्त भजन गायक अपनी प्रस्तुतियों से भक्तों को भक्ति रस में सराबोर करेंगे। श्री श्याम महोत्सव को लेकर क्षेत्र के श्याम भक्तों में उत्साह का माहौल है तथा तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। यह भी पढ़ें- बरही में दो दिवसीय श्री श्याम महोत्सव 11 से, कोडरमा के श्याम प्रेमियों में उत्साह
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.