पांच जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान
भागलपुर, जुलाई 1 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले का मौसम मंगलवार को शुष्क रहा। आसमान में बादलों के बावजूद कहीं भी बारिश नहीं हुई। धूप-छांव के बीच तापमान में आंशिक कमी आई। बावजूद लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। 30 जून का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री रहा। सुबह के समय हवा में नमी की अधिकतम मात्रा 92 प्रतिशत रही। वहीं 5.9 किमी/घंटा की गति से पूर्वा हवा चलती रही। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार एक से पांच जुलाई के दौरान, दक्षिण बिहार के जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी, चलने एवं हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है। यह भी पढ़ें- जिले में अगले छह दिनों तक तेज हवा और बारिश के हैं आसार, तापमान में रहेगी नरमी भागलपुर, बांका, रोहतास, कैमूर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.