पांच जुलाई को होगा संवाद कार्यक्रम
खगडि़या, जून 26 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। कोसी स्नातक निर्वाचन को लेकर तैयारी तेज कर दी गई है। बताया जा रहा है कि आगामी पांच जुलाई को कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के जिला के स्नातक मतदाताओं का संवाद कार्यक्रम शहर के केएन क्लब में आयोजित की जाएगी। इस दौरान रजनीश रंजन संवाद ने बताया कि जिले के सभी प्रखंडों एवं दोनों अनुमंडलों के स्नातक वोटरों को जानकारी दी जा री है। पत्रकारों को संबोधित करते हुए रजनीश रंजन ने कहा कि वे खगड़िया के स्नातक मतदाताओं के साथ मिलकर आगामी विधान परिषद चुनाव को लेकर बिन्दुवार चर्चा करेंगे। मौकेपर कार्यक्रम संयोजक अमरजीत राठौर, व्यवस्था प्रभारी शांतनु राजा आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.