पांच जुलाई को होगा मेधावी सम्मान समारोह
इटावा औरैया, जून 7 -- इकदिल। परशुराम सेवा समिति की बैठक रविवार को पालीवाल चौक पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील सम्राट की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 5 जुलाई को मेधावी सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर संरक्षक कृष्ण मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि कार्यक्रम में महादेवी वर्मा पर लिखित पुस्तक का विमोचन भी किया जाएगा। समिति ने शीघ्र पौधरोपण अभियान चलाने तथा पेड़ों पर लाल फीता बांधकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का भी निर्णय लिया। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों और नगर कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा की गई। इसमें समिति के कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- अविनाश अग्निहोत्री परशुराम सेवा समिति के प्रदेश संरक्षक मनोनीत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.