पांच जुलाई को रक्तदान शिविर आयोजित करेगा अभिनव कला संगम
सासाराम, जून 16 -- डेहरी, एक संवाददाता। अभिनव कला संगम द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पांच जुलाई को डालमियानगर स्थित ड्रीम हाउस में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में निर्णय सोमवार की रात आयोजित संगठन की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष कौशलेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अभिनव कला संगम लगातार रक्तदान शिविर का आयोजन करता रहा है। रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की जान बचाने में मदद मिलती है। संस्था के निदेशक कमलेश कुमार ने कहा कि रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए सभी सदस्य अपने-अपने स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करें तथा अधिक से अधिक रक्तदाताओं को शिविर से जोड़ने का प्रयास करने का आह्वान किया। संस्थापक जीवन प्रकाश ने अगस्त माह में ऑल इंडिया डांस प्रतियोगिता आयोजित करने का प्रस्ताव रखा, जिस पर सभी सदस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.