बरेली, अप्रैल 4 -- सिरौली। पुलिस ने पांच जुआरियों को नगदी व ताश के पत्तों सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। गुरुवार रात मुखबिर की सूचना पर थाना पुलिस की टीम के उपनिरीक्षक कृपाल सिंह,विवेक चौधरी, महिला उप निरीक्षक रितु रानी, कांस्टेबल वेदराम ने शाहबाद रोड स्थित एसएमएस पब्लिक स्कूल के पास छापा मारकर मोहल्ला प्यास के राजेश, इस्तकार, बंटी व संभल के डैनोरा थाना कुड फतेहगढ़ के सोनू को गिरफ्तार किया। उनके पास से 35 सौ रुपए नगद व ताश के पत्ते बरामद कर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...