बांदा, फरवरी 13 -- बांदा। संवाददाता फतेहगंज थाना क्षेत्र के बघेलावारी स्थिति गौशाला से पचास मीटर की दूरी पर सरसों के खेत में जुआ होने की जानकारी पर उपनिरीक्षक गुलाबचंद्र यादव ने घेर कर पकड़ लिया। मौके से दिनेश पटेल पुत्र रामबरन निवासी बजरंगपुर, सुनील कुमार पांडेय पुत्र गजेंद्र कुमार निवासी रसिन थाना भरतकूप, दीपू यादव पुत्र दुर्गादीन निवासी नरैनी कोतवाली क्षेत्र मुगौरा, रामरूप त्रिपाठी पुत्र रामनरेश निवासी बघेलावारी, राजकुमार पुत्र रामखेलावन निवासी जबरापुर को गिरफ्तार किया गया है। मौके से 5680 रुपये के साथ ताश की गड्डी बरामद हुई है। यहां काफी अर्से से नालबंद जुआ हो रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...