भागलपुर, मई 20 -- सुल्तानगंज, निज संवाददाता। प्रखंड के ग्राम पंचायत खानपुर एवं करहरिया में सहयोग शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में लोग अपनी-अपनी समस्या लेकर आते रहे। मंगलवार को आयोजित शिविर में सुबह सवा दस बजे लोग खानपुर पंचायत सरकार भवन पहुंचे। जहां 16 विभाग के काउंटर खुले हुए थे। सभी काउंटर पर विभाग की योजना बैनर में प्रदर्शित की गई थी। संबंधित कर्मी एवं अधिकारी आवेदन लेकर लैपटॉप पर लोड कर रहे थे। लोगों के लिए हॉल में कुर्सी, पंखा लगाकर बैठने की व्यवस्था की गई थी। अंदर-बाहर शीतल पेयजल की व्यवस्था थी। सेल्फी प्वाइंट पर लोग फोटो खिंचवा रहे थे। दिन के 12 बजे तक 82 आवेदन विभिन्न विभाग के जमा हो चुके थे। यह भी पढ़ें- पेज 4: लीड : सबका सम्मान,जीवन आसान नारा नहीं, सरकार की कार्यशैली का मूल मंत्र : प्रभारी मंत्रीसमस्याएँ जो सामने आईं शिविर में मिली...