गाज़ियाबाद, दिसम्बर 29 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। कौशांबी थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि पांच छात्रों ने एक सहपाठी को स्कूल से बाहर निकलने के बाद मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। छात्र को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल छात्र के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वैशाली के रहने वाले छात्र के पिता के अनुसार उनका 17 वर्षीय बेटा निजी स्कूल में पढ़ता है। 27 दिसंबर को बेटा स्कूल से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में उसके पांच सहपाठियों ने घेरकर उनके बेटे के साथ गाली-गालौच शुरू कर दी। जब बेटे ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने लात-घूंसों से जमकर पीटा। मारपीट में उनके बेटे के सिर और कान में गंभीर चोट लग गई। मारपीट के बा...