दरभंगा, मई 12 -- संजय लाला,दरभंगा। इंटरनल परीक्षा में फेल किए गए पांच छात्रों को पास करने की मांग को लेकर सोमवार को डीएमसीएच के बीएससी नर्सिंग कॉलेज के 2022-26 के छात्रों ने प्राचार्य कार्यालय में घुसकर जमकर हंगामा किया। छात्रों की हरकत को देखते हुए प्राचार्य भवानी भारती ने बेंता थाने की पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अलावा कॉलेज में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने छात्रों को कार्यालय से बाहर निकाला। वहां से निकाले जाने के बाद दो दर्जन से अधिक छात्र कॉलेज भवन के प्रवेश गेट को घेरकर धरने पर बैठ गए। वे कॉलेज की प्राचार्या पर तरह-तरह के आरोप लगा रहे थे। धरने पर बैठे छात्रों ने निष्पक्ष जांच कर परीक्षा परिणाम की पुनर्समीक्षा कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। यह भी पढ़ें- बासोपट्...