गुड़गांव, मई 25 -- गुरुग्राम,दीपक आहूजा। मिलेनियम सिटी के पांच चौराहों का सौंदर्यीकरण अगले 15 जून तक कर दिया जाएगा। यह दावा गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के कार्यकारी अभियंता अमित गोदारा ने किया है। गोदारा के मुताबिक महावीर चौक, राजीव चौक, अतुल कटारिया चौक, झाड़सा चौक और कन्हई चौक का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। अतुल कटारिया चौक का सौंदर्यीकरण करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। अतुल कटारिया चौक पर आकर्षक पेड़-पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा इस चौराहे के आसपास फ्लाईओवर के नीचे खड़ी गाड़ियों को हटवाकर वहां भी छोटे पार्कों को विकसित किया जाएगा। उनके मुताबिक महावीर चौक के सौंदर्यीकरण पर करीब 30 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। अगले कुछ दिनों के अंदर इस व्यस्ततम चौराहे को बेहतर बना दिया जाएगा।

चौराहों का सौंदर्यीकरण विवरण...