सिद्धार्थ, मार्च 6 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। इटवा पुलिस और जनपदीय एंटी थेफ्ट टीम ने गुरूवार को संयुक्त कार्रवाई में क्षेत्र में हुई पांच चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक शातिर युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, नकदी, चोरी की बाइक समेत कई सामान बरामद किया है।प्रभारी निरीक्षक इटवा रव्द्रिर सिंह ने बताया कि गुरुवार को पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम थाना क्षेत्र के भुतहवा गांव के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र में हुई कई चोरी की घटनाओं में शामिल एक युवक बाइक से गुजरने वाला है और दोबारा चोरी की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने भुतहवा-बहुती मार्ग स्थित भुतहवा तिराहे पर घेराबंदी कर संदग्धि युवक को रोक लिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.