एटा, मई 19 -- जनपद में बेहतर एवं सुलभ चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम अरविन्द सिंह सतत प्रयास कर रहे हैं। इससे चिकित्सा विभाग के रिक्त पदों को भरने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। चिकित्सा अधिकारियों के आठ रिक्त पदों पर नियुक्ति को 16 आवेदन पत्रों पर डीएम की अध्यक्षता में चयन समिति ने कार्यालय में साक्षात्कार लिया गया। लगातार करीब चार घंटे से अधिक समय तक चली चयन प्रक्रिया में अभ्यर्थियों की योग्यता, अनुभव एवं चिकित्सीय दक्षता का परीक्षण किया गया। चयन समिति ने अर्ह पाए गए पांच चिकित्सा अधिकारियों को तत्काल नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए आज से ही कार्यभार ग्रहण कर अपनी सेवाएं देने के निर्देश दिए गए। डीएम ने कहाकि जनपदवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। ग्रामी...