लखनऊ, अप्रैल 26 -- उप्र. टैक्स बार एसोसिएशन वाराणसी का 49वां प्रांतीय अधिवेशन अयोध्या रोड के डायमंड पैलेस होटल में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति हरवीर सिंह ने सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्जवलित कर अधिवेशन का शुभारंभ किया। एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष रमेश जायसवाल, प्रांतीय महासचिव देवेंद्र कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रांतीय संघ की ओर से पांच चल बैजयंती प्रांत के अधिवक्ताओं को प्रदान की गई। इसमें शिकोहाबाद विवेक वर्मा से प्राप्त चल बैजयंती मनौज मैनी मिर्जापुर को प्रदान की गई। वाराणसी की चल बैजयंती एससी मिश्रा अलीगढ, आगरा की चल बैजयंती एसपी सिंह कानपुर, आजमगढ़ की चल बैजयंती प्रांत के निवर्तमान अध्यक्ष सौरभ सिंह गहलौत, लखनऊ व फैजाबाद की चल बैजयंती रिप...