दुमका, जून 19 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्र में गुरुवार को बिजली कटौती ने लोगों को भीषण गर्मी में बेहाल कर दिया। गुमरो, मसानजोर, खुटोजोरी, बास्कीडीह और बड़ाडुमरिया पंचायतों के दर्जनों गांवों में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगातार 5 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। सुबह से ही बिजली गुल होने के कारण घरों में पंखे, कूलर, फ्रिज समेत सभी बिजली उपकरण बंद हो गए। भीषण गर्मी और उमस के बीच लोगों का घरों में बैठना मुश्किल हो गया। मोबाइल चार्ज न होने से संपर्क भी टूटा। दुकानदारों का कामकाज भी प्रभावित हुआ। पानी की मोटर न चलने से कई घरों में जलापूर्ति की समस्या खड़ी हो गई। यह भी पढ़ें- बिजली की लचर व्यवस्था से उपभोक्ता आक्रोशित इस संबंध में बिजली मिस्त्री संतोष शर्मा ने बताया कि सहायक विद्युत कार्यपालक अभियंता दुमका के निर्देश पर मे...