दरभंगा, मई 15 -- शशि प्रकाश,बहेड़ी। प्रखंड क्षेत्र के हावीडीह गांव में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गांव निवासी रामनारायण यादव के 30 वर्षीय पुत्र अमरजीत यादव एक मोबाइल कंपनी के टावर के ऊपरी हिस्से पर चढ़ गया। सुबह करीब 10 बजे टावर पर चढ़ा युवक लगभग पांच घंटे तक ऊपर बैठा रहा, जिससे आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई और क्षेत्र में कौतूहल का माहौल बना रहा। घटना की सूचना मिलते ही सीओ धनश्री वाला तथा थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों एवं परिजनों के सहयोग से युवक को नीचे उतारने का लगातार प्रयास किया। यह भी पढ़ें- पांच घंटे तक मोबाइल के टावर पर चढ़ा रहा युवक काफी समझाने-बुझाने और आश्वासन के बाद युवक करीब तीन बजे टावर से नीचे उतरा। इसके बाद उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहेड़ी ले जाकर इल...