दरभंगा, अप्रैल 21 -- राजीव रंजन झा, दरभंगा। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में सीनेट की बैठक से एक दिन पूर्व मंगलवार को सिंडिकेट की बैठक काफी हंगामेदार रही। बैठक में भाग लेने पहुंचे सिंडिकेट सदस्यों एवं कुलपति को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। लगभग पांच घंटों तक कुलपति समेत सभी सदस्य मुख्यालय के बाहर ही रहे, उन्हें प्रवेश नहीं करने दिया गया। वेतन का इंतजार कर रहे विभिन्न विषयों के नवनियुक्त शिक्षक, पेंशनर समाज, पदस्थापना का इंतजार कर रहे एमए संस्कृत के अभ्यर्थी एवं अखिल भारतीय पासवान एकता मंच के लोग अपनी-अपनी मांगों को लेकर विवि के प्रवेश द्वार पर जमे रहे। तीन बजे के बाद काफी मान-मनौव्वल एवं कार्यान्वयन का आश्वासन देने के बाद सदस्यों को भीतर जाने दिया गया तथा बैठक शुरू हो सकी।सुबह यह भी पढ़ें- पांच घंटे तक बंधक रहे सिंडिकेट सदस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.