बरेली, मई 19 -- डीएलएड छात्रा की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या से पहले प्रेमी उसे करीब पांच घंटे तक बाइक पर बैठाकर घूमता रहा। मगर जब वह शादी को तैयार नहीं हुई तो सीबीगंज क्षेत्र में दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। सोमवार को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। शनिवार दोपहर सीबीगंज क्षेत्र में बड़ा बाईपास किनारे एक खेत में कॉलेज ड्रेस पहनी हुई छात्रा का शव बरामद हुआ था, जिसकी शिनाख्त शीशगढ़ के गांव मानपुर की रहने वाली 23 वर्षीय नीतू गंगवार के रूप में हुई। नीतू डीएलएड की छात्रा थी और इज्जतनगर के आलोकनगर में मौसा प्रेम शंकर के घर में रहकर फरीदपुर के छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज में पेपर दे रही थी। यह भी पढ़ें- प्रेमी ने की थी डीएलएड छात्रा की हत्या, मुठभेड़ में गिरफ्तार शुक्रवार को पेपर देने जाने के बाद वह लापता हो गई और फिर शनिवार दोपहर उसका शव बरामद ह...