सीतापुर, मार्च 28 -- सीतापुर, संवाददाता। पुराना सीतापुर उपकेंद्र के कजियारा फीडर के अंतर्गत कुम्हार वाली गली के पास एलटी केबल बदलने का काम किया गया। इस दौरान पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। जिससे लगभग पांच हजार की आबादी को अघोषित बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। पांच घंटे की लम्बी कटौती की वजह से लोग परेशान हो गए, क्योंकि बिजली विभाग ने कोई सूचना नहीं दी थी। पुराना सीतापुर उपकेंद्र से तीन फीडर निकले हुए हैं, जिसमें कजियारा के फीडर में एलटी केबल बदलने का काम किया गया। जिस वजह से चौबे टोला, कजियारा आंशिक सहित अन्य मोहल्लों की आपूर्ति गायब रही। जिससे लोगों को बिजली कटौती झेलनी पड़ी। इस संबंध में एसडीओ हिमांशु पटेल द्वितीय ने बताया कि आरडीएसएस के तहत एलटी केबल डालने का कार्य किया गया। जिससे बिजली आपूर्ति बाधित रही। शाम छह बजे आपूर्ति बहाल हो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.