चतरा, अगस्त 1 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। इटखोरी थाना पुलिस ने पांच ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर राजू कुशवाहा पिता अरुण दांगी थाना क्षेत्र के पीतिज गांव का ही रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी इसी थाना क्षेत्र के भुरकुंडा जंगल से हुई है। पुलिसिया पूछताछ में आरोपी ने नशा कारोबार से जुड़े अन्य तस्करों के नाम का भी खुलासा किया है। जिसके बाद गिरोह में शामिल अन्य तस्करों की गिरफ्तारी को ले अभियान तेज कर दिया गया है। थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने प्रेस कांन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी चतरा-इटखोरी मुख्यमार्ग पर स्थित भूरकुंडा जंगल के दारीदाग मोड़ के समीप पुल के पास कुछ लोग अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने वाले हैं। उन्होंने बताया कि सूचना के सत्यापन के बाद एसपी के द्वारा पुलिस ...