गौरीगंज, जुलाई 26 -- अमेठी। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले की पांच उत्कृष्ट ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा। चयनित ग्राम पंचायतों को उनके प्रदर्शन के आधार पर 10 लाख से 35 लाख रुपये तक की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इसके लिए जिला पंचायत राज अधिकारी ने ग्राम पंचायतों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। प्रदेश सरकार द्वारा विकास कार्यों से लेकर विभिन्न बिन्दुओं पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत सम्मानित किया जाता है। जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार त्यागी ने सभी एडीओ पंचायतों को पत्र जारी कर बताया है कि शासन के निर्देश पर आवेदन की समय-सारिणी में संशोधन किया गया है। अब ग्राम पंचायतें 1 से 31 जुलाई तक पंचायत राज विभाग के पोर्टल...