रुद्रपुर, अप्रैल 26 -- टनकपुर। नगर पालिका परिषद ने शहर में आवारा घूम रहे निराश्रित पशुओं के खिलाफ अभियान चलाते हुए शनिवार को पांच गोवंशों को सुरक्षित पकड़कर पंजीकृत गोशाला नित्य आश्रम, कालियाझाला में पहुंचाया। पालिका की इस कार्रवाई से शहरवासियों को आवारा पशुओं से कुछ हद तक राहत मिली है। ईओ ऋषभ उनियाल ने बताया कि नगर क्षेत्र में आवारा और आक्रामक पशुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए नियमित रूप से अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को टीम ने विभिन्न स्थानों पर घूम रहे निराश्रित पशुओं को पकड़कर गोशाला भेजा। अधिकारियों का कहना है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं और आमजन को होने वाली परेशानी को कम किया जा सके। अभियान के दौरान पालिका के राम रतन, राकेश, त्रिलोक, शक्ति, अमित, नीरज, राजेंद्र और ...