सहरसा, मई 7 -- सहरसा। महिषी प्रखंड क्षेत्र के लखनी गांव निवासी आशा कार्यकर्ता सीता देवी एवं किसान कृष्ण कुमार यादव के पुत्र आशुतोष कुमार ने एमबीबीएस फाइनल वर्ष की परीक्षा उत्तीर्ण कर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने अपनी पढ़ाई के दौरान पांच गोल्ड मेडल सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किए हैं। वर्ष 2023 में प्रथम वर्ष की परीक्षा में टॉप करने पर उन्हें गोल्ड मेडल, स्व. सुरेश चक्रवती मेमोरियल पुरस्कार तथा एनाटॉमी में उत्कृष्ट अंक के लिए स्व. रेणुका चक्रवती मेमोरियल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वहीं द्वितीय वर्ष की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर गोल्ड मेडल एवं फार्माकोलॉजी में सर्वाधिक अंक लाने के लिए डॉ. अनीता राजोवार मेमोरियल पुरस्कार 2025 दिया गया। यह सम्मान आईएमए असम के चेयरमैन डॉ. पिनाकी चक्रवती ने प्रदान कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.