अररिया, जून 2 -- अररिया, वरीय संवाददाता जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता एवं उपभोक्ताओं को सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर मंगलचसा कसे जिला अंतर्गत पांच गैस एजेंसियों की जांच की गई। जांच में सभी गैस एजेंसियों में घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त भंडारण पाया गया तथा कहीं भी गैस की कमी की स्थिति नहीं मिली। जिला प्रशासन के हवाले से जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शंभू रजक ने बताया कि जिले में एलपीजी आपूर्ति सामान्य है। प्रतिदिन औसतन 6406 गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है।

गैस एजेंसी संचालकों के निर्देश सभी एजेंसी संचालकों को निर्देश दिया गया है कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जाए तथा वितरण प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं हो।

गैस संबंधी शिकायतों का समाधान इधर गैस संबंधी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए जिला नियंत्रण कक्ष...