वाराणसी, अप्रैल 30 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। भारत विकास परिषद वाराणसी शाखा की संस्कार गतिविधि के तहत गुरुवार को गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम हुआ। तुलसीपुर स्थित निवेदिता शिक्षा सदन विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पांच शिक्षकों का वंदन किया गया। सात छात्राओं का अभिनंदन हुआ। शिक्षकों को अंगवस्त्रम और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। छात्राओं को उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए प्रशंसा पत्र भेंट किया गया। विशिष्ट अतिथि प्रधानाध्यापक डॉ. आनंद प्रभा सिंह रहीं। वरिष्ठ सदस्य ब्रह्मानंद पेशवानी, प्रमोदराम त्रिपाठी, राजीव श्रीवास्तव, रीता जायसवाल, ममता नागर, निशा त्रिपाठी, पूनम जायसवाल उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संयोजन ममता नागर और रीता जायसवाल ने किया। संचालन अनिता दुबे तथा धन्यवाद प्रकाश अनिल जायसवाल ने किया। यह भी पढ़ें- काशी में अमरत्व क...