नवादा, अप्रैल 6 -- वारिसलीगंज, निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के पांच गांवों में रविवार को गेहूं की फसल में आग लग गई। इस अगलगी में लाखों रुपये की फसल जलकर राख हो गई। प्रखंड के गौड़ापर, पैंगरी, मीरचक, कुंभी, बासोचक और मीरबीघा गांवों में गेहूं की फसल में आग लगी। इस घटना के बाद किसानों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गोड़ापर और पैंगरी गांव में बिजली तार की चिंगारी से 100 बीघा में लगी गेहूं की तैयार फसल जलकर राख हो गई। इसी प्रकार अन्य तीनों गांवों में भी फसल जल गई। मिली जानकारी के अनुसार, प्रखंड के गोड़ापर और पैंगरी गांव में रविवार की दोपहर 11 हजार बिजली तार से गिरी चिंगारी से लगभग 100 बीघा में लगी गेहूं की तैयार फसल जलकर राख हो गई। जबकि कुंभी गांव से दक्षिण आहर खंधा में कई किसानों की बीस बीघा में लगी फसल जल कर नष्ट हो गई। इस संबंध में पैंगरी निवास...