आजमगढ़, मई 1 -- सठियांव, आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के फखरुद्दीनपुर गांव के हॉट मिक्स प्लांट के पास शुक्रवार की भोर में पांच गट्ठरों में बंधा प्रतिबंधित मवेशी का मांस मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इधर ग्रामीणों को आते देख पशु तस्कर दो बाइकों पर सवार होकर फरार हो गए। पशु वध की खबर मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी से गड्ढा खोदवा कर मांस को दफन करा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि वे शुक्रवार की भोर में टहलने के लिए निकले थे। हॉट मिक्स प्लांट के समीप करीब छह पशु तस्करों को सरपत के जुट्टे के पास देख उन्हें आशंका हुई। जब तक गांव के लोग आते कि तब तक पशु तस्कर बाइक पर सवार होकर भाग निकले।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.