भागलपुर, मई 4 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।  ललमटिया पुलिस ने रविवार शाम सरकारी पीडीएस के चावल की कालाबाजारी का भंडाफोड़ किया है। जानकारी के मुताबिक ललमटिया सीटीएस रोड में मारपीट की सूचना पर जांच को पुलिस पहुंची थी। वहां पुलिस को  पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास सरकारी चावल की कालाबाजारी को लेकर पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद होते दिखा। पुलिस के मुताबिक एक जब्त ऑटो में  करीब पांच क्विंटल सरकारी चावल बरामद किया गया है।  जांच के दौरान बोरे पर बिहार स्टेट फूड एंड सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन लिमिटेड का मार्का भी पाया गया। उक्त चावल सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत वितरित किया जाने वाला सरकारी अनाज था। इस मामले में रमन यादव, शेखर कुमार और सुनील कुमार साह को नामजद करते हुए हिरासत में लिया गया है। इन तीनों के पास सरकारी चावल के कोई संबंधित दस्ता...