गढ़वा, मार्च 25 -- केतार। थाना क्षेत्र के कई गांवों में बड़े पैमाने पर अवैध महुआ शराब बनाने और उसकी बिक्री किए जाने की सूचना पर थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने सशस्त्र बलों के साथ कई गांवों में छापामारी कर शराब बनाने के लिए तैयार किए गए लगभग पांच क्विंटल जावा महुआ के साथ शराब बनानेवाले बर्तनों को नष्ट किया। अवैध महुआ शराब बनाने की सूचना पर अमवाडीह, पालनगर और झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय के पास बसे लोगों के घरों में छापामारी की गई। पुलिस आने की सूचना पर धंधे में शामिल लोग भाग खड़े हुए। थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध महुआ शराब बनाने और बेचने वाले लोगों की अब बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...