मुजफ्फरपुर, सितम्बर 26 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जगत गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पांच अक्टूबर को मुजफ्फरपुर आएंगे। शुक्रवार को सिकंदरपुर स्थित श्री राणीसती मंदिर प्रांगण में एक प्रेसवार्ता हुई। बताया गया कि पांच अक्टूबर की शाम वे शिवहर से मुजफ्फरपुर पहुंचेंगे। छह अक्टूबर को सुबह 11 बजे बाबा गरीबनाथ धाम में दर्शन पूजन करेंगे। उसके बाद पदयात्रा कर सिकंदरपुर गोशाला जाएंगे, वहां गौ पूजन करेंगे। दोपहर 12.30 बजे उत्तर बिहार वाणिज्य एवं उद्योग परिषद के सभागार में गौ भक्तों एवं शहरवासियों के साथ संवाद करेंगे। उसके बाद प्रेसवार्ता कर दरभंगा के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। प्रेसवार्ता के दौरान श्याम सुंदर भिमसेरिया, डॉ. रंजीत नारायण तिवारी, प्रिन्शु मोदी, डॉ. रवि सिंह, चंद्रभूषण पांडे, राजेश अग्रवाल, शंकर चौधरी, सचिन, मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.