लखीमपुरखीरी, मार्च 17 -- भारत नेपाल के सीमाई गावों में तेंदुए की दहशत थमने का नाम नही ले रही है। सोमवार को बनवीरपुर गांव में सोमवार को तेंदुए ने खूब छकाया। तेंदुए ने गांव में पांच लोगों को घायल कर दिया और अब एक घर में जाकर बैठ गया। वन विभाग मौके पर मौजूद है। ट्रेंकुलाइज की टीम मौके के लिए पलिया से बुलाई गई हैं। इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के गांव रननगर और बनवीरपुर में दो दिन से तेंदुआ हमला कर लोगों को घायल कर रहा है। वन विभाग अभी तक तेंदुए को गिरफ्त में लेने में नाकाम साबित हुआ है जिससे ग्रामीणों में विभाग के खिलाफ रोष पनप रहा है। रविवार को रननगर के फार्म हाउस स्वामी राजन शर्मा को तेंदुए ने घायल कर दिया था। जिसे पकड़ने के लिए वन विभाग ने पिंजरा लगाया था लेकिन होशियार तेंदुआ पिंजरे में नही फंसा और भाग गया। ...