अयोध्या, जून 3 -- अमानीगंज,संवाददाता। थाना क्षेत्र के सिधौना पूरे पदान गांव निवासी एक विवाहिता ने सोमवार को खंडासा थाने में अपने पति समेत पांच ससुराली जनों पर दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता विमलेश ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उनका विवाह हिंदू रीति- रिवाज के अनुसार खंडासा गांव निवासी अभिषेक के साथ 17 मई 2025 को हुआ था, उनके परिजनों द्वारा हैसियत के अनुसार 13 से 14 लाख रुपए का दहेज दिया गया था। शादी में विदा होने के बाद से ही पति अभिषेक, ससुर नन्द किशोर, सास विद्यावती और पति के भाई विवेक व अखिलेश अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उन्हें प्रताड़ित करने लगे उन्हें मारना पीटना गाली गलौज देना भी शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक का आरोप, पति समेत पांच पर मुकदमा दर्ज तीन महीने तक रखने के...