देवघर, नवम्बर 27 -- देवघर,प्रतिनिधि। झारखंड बिजली वितरण निगम, रांची के मेमो नंबर- 320/एपीटी दिनांक 24.11.2025 के आधार पर 25 नवंबर को एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम में लव कुमार, मनोज कुमार सिंह, मनोज कुमार आनंद, संजय महथा और बुद्देव राय शामिल थे। छापेमारी के दौरान पांच अलग-अलग स्थानों पर विद्युत ऊर्जा चोरी और मीटर बाईपास कर बिजली चोरी करते पकड़ा गया। उसमें नगर थाना के जटाही मोहल्ला निवासी कुमुद पोद्दार है। आरोपी का विद्युत कनेक्शन पहले ही विच्छेदित था, बावजूद अवैध रूप से बिजली का उपभोग करते पाया गया। वहीं सलोनाटांड़ निवासी बीरबल यादव के नाम पर कनेक्शन नहीं था, बल्कि मालो देवी के नाम आवंटित कनेक्शन का उपयोग करते हुए दुकान में मीटर बाईपास कर बिजली चोरी करते पाया गया। साथ ही नगर थाना के संजीवनी गली जटाही निवासी सिकंदर महथा का कनेक...