महोबा, सितम्बर 1 -- महोबकंठ, संवाददाता। किशोर का रेलवे ट्रैक के पास शव मिलने के मामले में मृतक की बहन की तहरीर पर पुलिस ने पांच के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। जिले की सीमा क्षेत्र से लगे मप्र के हरपालपुर के राजपूत कालोनी निवासी आकांक्षा ने महोबकंठ पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 अगस्त को उसका भाई 16 वर्षीय राज अनुरागी घर में था तभी दबंग आए और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट करने लगे। पिता ग्याप्रसाद ने बचाव किया तो दबंगों के द्वारा उनके साथ भी मारपीट की गई। यह भी पढ़ें- Amroha News: अवनेश हत्याकांड का 100 दिन बाद भी खुलासा नहीं, परिजन परेशान बाद में शोर शराबा सुनकर लोगों के एकत्र होने पर दबंग जानमाल की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। बाद में राज का शव 20 अगस्त को रेलवे ट्रैक के पास मिला। आरोप...