एटा, मार्च 17 -- यूपी बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य 18 मार्च से शुरू होना है। सीसीटीवी की निगरानी में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। जनपद में उत्तर पुस्तिकाओ के मूल्यांकन के लिए पांच केन्द्र बनाए गए हैं। डीआईओएस डा. इंद्रजीत सिंह ने बताया कि 18 मार्च से पांच केन्द्रों पर मूल्यांकन कार्य कराया जाएगा। शासन के निर्देश पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में मूल्यांकन होगा। उन्होंने बताया कि जनपद में मूल्यांकन कार्य के लिए पांच केन्द्र बनाए गए हैं। इसमें इंटरमीडिएट उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए राजकीय इंटर कालेज एटा, श्री गांधी स्मारक इंटर कालेज एटा बनाये गये है। हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए राजकीय बालिका इंटर कालेज एटा, अविनाशी सहाय आर्य इंटर कालेज एटा, क्रिश्चियन एग्री...