गढ़वा, मार्च 3 -- मझिआंव। प्रखंड क्षेत्र के आठवीं की बोर्ड परीक्षा के लिए सोमवार को पांच परीक्षा केंद्र बनाये गये थे। सभी पांच परीक्षा केंद्रों पर 1376 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं छह छात्र अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्र मुखदेव प्लस टू उच्च विद्यालय में 454 परीक्षार्थी में से 452 परीक्षार्थी परीक्षा दिए। उत्क्रमित हाई स्कूल मझिआंव परीक्षा केंद्र पर 413 परीक्षार्थियों में 411 ने परीक्षा दी। उत्क्रमित उच्च विद्यालय रामपुर में 104 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोरबे मे 195 परीक्षार्थियों में 194 ने परीक्षा लिखी। उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोनपुरवा में 216 परीक्षार्थियों में 215 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। केंद्राधीक्षक के रूप में रविशंकर ओझा, सुधा कुमारी, अनिल कुमार पांडेय ,संतोष कुमार मौर्य, रामनरेश प्रसाद सं...