अंबेडकर नगर, मार्च 6 -- अम्बेडकरनगर संवाददाता। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 12 मार्च को समाप्त होने के बाद जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पांच केंद्रों पर किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज ने जिले के पांच विद्यालयों को मूल्यांकन केंद्र बनाया है। मूल्यांकन कार्य 18 मार्च से शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। जिन विद्यालयों को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है उनमें बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर, राम अवध जनता इंटर कॉलेज बरियावन, संत कबीर इंटर कॉलेज सैदापुर, सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज लारपुर और जनता इंटर कॉलेज फतेहपुर बड़ागांव शामिल हैं। इन केंद्रों पर बड़ी संख्या में परीक्षक और उप परीक्षक कॉपियों के मूल्यांकन कार्य में लगाए जाएंगे। बोर्ड परीक्षाएं 12 मार्च को समाप्त हो रही हैं। इसके तुरंत बाद मूल्यांकन की तै...