सुल्तानपुर, अगस्त 21 -- गोसाईगंज,संवाददाता जयसिंहपुर आबकारी निरीक्षक डॉ. संजय कुमार उपाध्याय और गोसाईगंज थाने के उपनिरीक्षक भारत सिंह के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने बुधवार को थाना क्षेत्र के कई गांवों में दबिश दी। पुलिस व आबकारी टीम ने फतेहपुर संगत, छपराहवा बरुई, निषाद बस्ती, पांडेपुर और बरौंसा में छापेमारी कर 62 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया। इस दौरान एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश आबकारी एक्ट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। टीम ने करीब 500 किलोग्राम लहन भी मौके पर नष्ट किया। इसके साथ ही क्षेत्र में ईंट-भट्ठों, कबाड़ की दुकानों व शराब की दुकानों की गहन चेकिंग की गई। इस दौरान प्रधान आबकारी सिपाही दिनेश सिंह,आबकारी सिपाही अभिनव कुमार सिंह व अनुराग वर्मा, पुलिस टीम से हेड कांस्टेबल सत्यानंद पासवान मौजूद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.