मुजफ्फर नगर, अगस्त 13 -- मुजफ्फरनगर जनपद के कृषकों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के लिए बुधवार को भारत सरकार (फरीदाबाद) तथा राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम द्वारा पांच पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों की जांच की। जांच के दौरान टीम ने पेस्टिसाइड के 12 नमूने लिए है। जिन्हें जांच के लिए लैब में भेजा गया। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: मिसब्रांडेड कीटनाशक बेचने पर दुकानदार, कंपनी के विरुद्ध मुकदमा जांच दल का निरीक्षण बुधवार को केन्द्रीय कीटनाशी निरीक्षक नदीम अहमद उप निदेशक वनस्पति संरक्षण संगरोध एवं संग्रह निदेशालय फरीदाबाद (भारत सरकार), उप निदेशक कृषि रक्षा सहारनपुर विकास कुमार और जिला कृषि एवं रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया ने जनपद की पांच कीटनाशक उत्पदान इकाइयों का निरीक्षण किया है। अधिकारियों ने कीटनाशी अधिनियम 1968 एवं कीटनाशी नियमावली 19...