पांच किलो गांजा तस्करी के मिले थे 10 हजार रुपये, आरोपी को जेल
जमशेदपुर, मई 30 -- टाटानगर स्टेशन परिसर में जीआरपी और सीआईबी की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर ट्रेन से गांजा तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें रवि साव रांची का रहने वाला है, जबकि सूरज साव लखीसराय का रहने वाला है। गुरुवार को प्रेस वार्ता के दौरान जीआरपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक संबलपुर एक्सप्रेस से गांजा की तस्करी कर रहे हैं और दोनों टाटानगर स्टेशन से पटना जाने वाले थे। बुधवार को टाटानगर स्टेशन पर उतरने पर टीम ने दोनों को संदिग्ध देखकर पकड़ा। बैग की तलाशी लेने पर पांच किलो गांजा बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि वे संबलपुर से पटना जा रहे थे। दोनों को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बरामद गांजा की कीमत ढाई लाख रुपये आंकी गई है。 यह भी पढ़ें- एसटीएफ और पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.